दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026-27 के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन। जानिए चयनित छात्रों के नाम और पूरी चयन प्रक्रिया की जानकारी।
जितेंद्र कुमार दुबे, गोड्डा।
गोड्डा कॉलेज के एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) यूनिट 5 के पांच मेधावी स्वयंसेवकों का चयन आगामी दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026-27 के लिए किया गया है। सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर और विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में आयोजित विभिन्न चरणों की कड़ी चयन प्रक्रियाओं को पार करते हुए इन छात्र-छात्राओं ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
चयन प्रक्रिया और पूरी जानकारी
गोड्डा कॉलेज से कुल 6 स्वयंसेवक विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में शामिल होने गए थे, जिनमें से 5 का चयन राज्य स्तरीय प्रक्रिया के लिए हुआ। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में आयोजित राज्य स्तरीय चयन में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका से कुल 22 प्रतिभागी शामिल हुए थे।
निर्धारित चयन मानकों के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, व्यक्तित्व मूल्यांकन, सांस्कृतिक गतिविधियां और परेड के कड़े मानदंडों की जांच की गई, जिसमें गोड्डा कॉलेज के पांचों छात्र खरे उतरे। चयनित होने वाले स्वयंसेवकों में शिखा कुमारी, सुमिता सोरेन, रौशन मुर्मू, अनिल सोरेन और मनोज हांसदा के नाम शामिल हैं। इस शानदार सफलता की जानकारी गोड्डा कॉलेज एनएसएस इकाई 5 की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रीबा वाणी तिर्की ने दी है।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822