IIT (ISM) धनबाद में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने प्रतीक राजकुमार ने हॉस्टल की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले थे छात्र। पढ़ें पूरी खबर।

कंचन क्रांति न्यूज, धनबाद।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-ISM) धनबाद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग के फाइनल ईयर के एक छात्र ने हॉस्टल की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे परिसर में सनसनी फैल गई और छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

 मृतक छात्र की पहचान माने प्रतीक राजकुमार (Prateek Rajkumar Mane) के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के लातूर जिले के अहमदपुर तालुका के रहने वाले थे।

15 मंजिला एक्वामरीन हॉस्टल की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माने प्रतीक राजकुमार आईआईटी कैंपस स्थित 15 मंजिला एक्वामरीन हॉस्टल (Aquamarine Hostel) की आठवीं मंजिल पर बने कमरे में रहते थे। शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी अवधि में उन्होंने अचानक हॉस्टल की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आईआईटी प्रशासन मौके पर पहुँचा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसके स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के दोस्तों, सहपाठियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के असली कारणों का खुलासा हो सके। इस अचानक हुई दुर्घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822