जमुई में शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा 20 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जानें सम्मानित होने वाले सभी 20 शिक्षकों के नाम और विद्यालय।
कंचन क्रांति न्यूज, जमुई।
पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) के अवसर पर समाहरणालय जमुई में 'जिला शिक्षक पुरस्कार-2026' समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले जिले के विभिन्न प्रखंडों के 20 उत्कृष्ट शिक्षकों को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र और सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद जिले को विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल भौतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन से संभव है। उन्होंने शिक्षकों से व्यावहारिक शिक्षा, स्वच्छता, अनुशासन, सेवा भावना और मानवीय मूल्यों के विकास का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में उपस्थित अपर समाहर्ता ने शिक्षकों को समाज में परिवर्तन का वाहक बताया, जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि इस सम्मान से शिक्षा के क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उद्योग महाप्रबंधक समेत शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
सम्मानित होने वाले जिले के 20 उत्कृष्ट शिक्षक: समारोह में जिले के सभी प्रखंडों से चयनित निम्नलिखित 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
1. रंजय कुमार (विशिष्ट शिक्षक, म.वि. कुमार, सिकंदरा)
2. विमल जी (विशिष्ट शिक्षक, +2 श्रीकृष्ण वि. सिकंदरा)
3. रणजीत कुमार सिंह (प्रधानाध्यापक, म.वि. केशोपुर, झाझा)
4. मो. याकूब अंसारी (प्रधानाध्यापक, उ.उर्दू म.वि. बाराजोर, झाझा)
5. शांता उपाध्याय (विशिष्ट शिक्षक, म.वि. गुगुलडीह, बरहट)
6. अमित कुमार (विशिष्ट शिक्षक, रा.बु.वि. नूमर, बरहट)
7. सरिता कुमारी (प्रधानाध्यापक, +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिंधिया, लक्ष्मीपुर)
8. अनन्त लाल ठाकुर (सहायक शिक्षक, उ.म.वि. सलौन, लक्ष्मीपुर)
9. पुजा कुमारी (विद्यालय अध्यापक, म.वि. अलीगंज)
10. अभिषेक (विशिष्ट शिक्षक, उ.म.वि. दिघौत, अलीगंज)
11. शाही तबस्सुम (विद्यालय अध्यापक, म.वि. धोबघट, गिद्धौर)
12. उषा कुमारी (विद्यालय अध्यापक, +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगरा, गिद्धौर)
13. महेश मंडल (सहायक शिक्षक, उ.म.वि. खड़गौर, जमुई)
14. राज कुमार (प्रधान शिक्षक, न.प्रा.वि. डोमनपुरा मंदिर के पास, जमुई)
15. लक्ष्मी कुमारी (विशिष्ट शिक्षक, क.म.वि. खैरा)
16. पंकज कुमार (विद्यालय अध्यापक, उ.म.वि. कर्णनवादा, खैरा)
17. मनोज कुमार यादव (प्रधानाध्यापक, राज. लालमणि म.वि. कोराने, चकाई)
18. अनिल कुमार सिंह (सहायक शिक्षक, उ.म.वि. भलसुम्भा, चकाई)
19. नंदकिशोर पासवान (प्रधानाध्यापक, उ.म.वि. रक्तरोहनियाँ मकतब, सोनो)
20. दिनदयाल प्रसाद वर्णवाल (प्रधानाध्यापक, उ.म.वि. तिलवरिया, सोनो)
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822