जमुई में 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति मोनाली ने एसडीपीओ का पदभार ग्रहण किया। जिले को पहली बार मिली महिला आईपीएस एसडीपीओ, जानिए उनकी प्राथमिकताएं।
ए. आलम, जमुई।
जमुई जिले को इतिहास में पहली बार महिला आईपीएस अधिकारी के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) की कमान मिली है। 2024 बैच की तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी दीप्ति मोनाली ने मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जमुई एसडीपीओ का पदभार ग्रहण कर लिया।

साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा और बुके देकर स्वागत किया। इससे पहले दीप्ति मोनाली सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर कार्यरत थीं।
पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त एसडीपीओ दीप्ति मोनाली ने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, थानों में लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वहीं फरियादियों की समस्याओं का पारदर्शी व न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822