जमुई के पूर्व अति नक्सल प्रभावित गांव गुरमाहा में आजादी के दशकों बाद पहली बार आधिकारिक रूप से तिरंगा फहराया गया। जानिए कैसे बदला दशकों का खौफनाक माहौल।
कंचन क्रांति ब्यूरो, जमुई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमुई जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। जिला प्रशासन के प्रयासों से आजादी के दशकों बाद इस सुदूर इलाके में पहली बार आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में बरहट के प्रखंड कृषि अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। जिस मैदान में कभी नक्सली गतिविधियां संचालित होती थीं और संगठन का नौवां कांग्रेस अधिवेशन हुआ था, उसी स्थान पर ग्रामीणों और बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी।

स्थानीय प्रशासन के बीते एक वर्ष के सकारात्मक प्रयासों के चलते क्षेत्र में शांति बहाल हुई है। कभी 'लाल गलियारे' के नाम से जाना जाने वाला यह इलाका अब खौफ के साए से बाहर निकल चुका है। राष्ट्रीय ध्वज के फहराए जाने के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने बिना किसी भय के इस राष्ट्रीय उत्सव में हिस्सा लिया।
..........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822