जमुई के लक्ष्मीपुर में श्राद्ध कार्यक्रम में भजन-कीर्तन करने आए युवक ने मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी जयनंदन साह को गिरफ्तार कर लिया है।

ए. आलम, जमुई।

लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस में आयोजित एक श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन करने आए एक युवक ने घर में घुसकर मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) युवती के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता के अनुसार, गिद्धौर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी आरोपी जयनंदन साह उर्फ छोटू शराब के नशे में धुत था। कार्यक्रम के दौरान घर में युवती को अकेला पाकर उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी को भागते समय पीड़िता के पिता ने रंगे हाथ पकड़ लिया था, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने उसे छुड़ाकर भगा दिया।

अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवती की स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने डायल 112 और लक्ष्मीपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात युवती को इलाज व मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जयनंदन साह को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 .............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822