जसीडीह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के सफल आयोजन पर इस्कॉन प्रमुख श्रीनिवास गोपालदास प्रभु को सम्मानित किया गया। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। पढ़ें पूरी खबर। 

कंचन क्रांति न्यूज, जसीडीह (देवघर)।

जसीडीह में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के सफल और सुचारू आयोजन को लेकर रविवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जसीडीह नगर अध्यक्ष अमरजीत दुबे और मीडिया प्रभारी दीपक राज ने इस्कॉन प्रमुख श्रीनिवास गोपालदास प्रभु जी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

 

नगर अध्यक्ष अमरजीत दुबे और मीडिया प्रभारी दीपक राज ने इस दौरान कहा कि इस्कॉन के प्रभु जी के दिव्य मार्गदर्शन, भक्तिमय कीर्तन और सभी श्रद्धालुओं के सक्रिय सहयोग से ही इस वर्ष जसीडीह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्य और सफल रहा।


सम्मान समारोह के दौरान इस्कॉन के अन्य प्रभु जी और बड़ी संख्या में भक्तगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इस्कॉन के प्रचार-प्रसार, संस्था के विकास और क्षेत्र में आगामी धार्मिक गतिविधियों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी भक्तों ने मिलकर भव्य हरिनाम संकीर्तन किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद उपस्थित सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण कर इस आयोजन का समापन किया गया।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822