जमुई के सबलबीघा में प्राचीन मां काली मंदिर के जीर्णोद्धार व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 30 जून को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। जानिए 8 दिवसीय महायज्ञ का पूरा शेड्यूल।



प्रवीण कुमार दुबे

सिकंदरा (जमुई): प्रखंड के सबलबीघा गांव स्थित प्राचीन मां काली मंदिर (काली मंडा) के जीर्णोद्धार एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल है। मंदिर के नवनिर्माण और सौंदर्यीकरण के बाद आगामी 30 जून से 8 दिवसीय महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस पुनीत कार्य में बिना किसी भेदभाव के गांव के हर जाति-बिरादरी के लोग, युवा और वालंटियर्स दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।

30 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव की शुरुआत 30 जून को वैदिक मंत्रोच्चार, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और भव्य जल कलश यात्रा के साथ होगी। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी। पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण बढ़चढ़ के हिस्सेदारी कर रहे हैं।


8 दिनों का विस्तृत धार्मिक कार्यक्रम:

·      30 जून: पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और जल कलश यात्रा।

·      1 जुलाई: वेदी निर्माण, अग्नि स्थापन और देवस्थापन।

·      2 जुलाई: वेदी पूजन और चंडी पाठ का शुभारंभ।

·      4 जुलाई: प्रतिमा का पंचामृत अधिवास और शैया अधिवास।

·      1 से 8 जुलाई: पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) की प्रसिद्ध महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन।

·      विशेष आकर्षण: लखनऊ की सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य सिद्धि किशोरी जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन।

·      8 जुलाई (अंतिम दिन): प्रतिमा का नेत्रोन्मीलन, प्राण-प्रतिष्ठा, महापूजा, पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोजन और महाप्रसाद वितरण के साथ भव्य शोभायात्रा।

ग्रामवासियों ने बताया कि मां काली मंदिर क्षेत्र की अगाध आस्था का केंद्र है। लंबे समय से चल रहा जीर्णोद्धार कार्य अब पूरा हो चुका है। आयोजन समिति ने सभी ग्रामीणों, प्रवासी भाई-बंधुओं और आसपास के श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

.....................................................................................................................................

Keywords -

Maa Kali Mandir Sabalbigha, सबलबीघा काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, Jamui Samachar, सिकंदरा जमुई न्यूज, कलश यात्रा सबलबीघा, सिद्धि किशोरी भागवत कथा