गोड्डा (झारखंड) के करण कुमार कश्यप 8 से 12 सितंबर 2026 तक इंदौर में आयोजित सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में 'नेशनल जज' की भूमिका निभाएंगे।
कंचन क्रांति न्यूज, गोड्डा।
किकबॉक्सिंग चैंपियन गोड्डा जिला निवासी करण कुमार कश्यप आगामी सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में 'नेशनल जज' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे। यह उपलब्धि गोड्डा और पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। वे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इंदौर रवाना होंगे।
राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतिष्ठित स्पर्धा 8 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक इंदौर में आयोजित होगी, जिसमें देश भर के शीर्ष किकबॉक्सिंग खिलाड़ी, कोच और तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे।
करण को यह दायित्व उनके अनुभव, तकनीकी ज्ञान और खेल के प्रति निरंतर समर्पण के आधार पर मिला है। इससे पहले भी उन्होंने विभिन्न स्तरों पर किकबॉक्सिंग के विकास और खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
निष्पक्ष निर्णयन ही प्राथमिकता : करण कश्यप
अपनी इस उपलब्धि पर करण कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय निर्णयन सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि इस मंच से उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों व तकनीकी विशेषज्ञों के साथ अनुभव साझा करने और सीखने का अवसर मिलेगा। जिले के खेलप्रेमियों, खिलाड़ियों और किकबॉक्सिंग संघ ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्ट जे. दुबे
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822