मोहनपुर (देवघर) के घाघरा मोड़ पर कर्पूरी बहुजन एकता मंच द्वारा भारत रत्नकर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय और शिक्षा का संकल्प लिया।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
शनिवार को मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत घाघरा मोड़ स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पर सामाजिक न्याय के प्रतीक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा की विधिवत स्थापना व अनावरण किया गया।
कर्पूरी बहुजन एकता मंच की ओर से आयोजित इस समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उनके द्वारा सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और वंचित-पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सदैव सादगी, संघर्ष और जनसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह में उनके विचारों को आत्मसात करने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। सदस्यों ने जोर देकर कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शिक्षा और विकास की रोशनी पहुंचाना ही जननायक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
समारोह में ये गणमान्य रहे उपस्थित

समारोह में बाघमारी-कित्ता-खरवा के मुखिया मानदेव यादव, मुखिया अनीता हांसदा, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुनील यादव, समाजसेवी प्रमोद यादव, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी, अरुण शर्मा, भीम ठाकुर, नारायण यादव, पंकज गुप्ता, कालीचरण ठाकुर, मो. नौशाद, अनिल कुमार, मितन ठाकुर, कुमोद ठाकुर, राजेश ठाकुर, विकास ठाकुर, रमेश कुमार, छतरी ठाकुर, कृष्ण मोहन ठाकुर, पुरण ठाकुर, विकास राज ठाकुर और अरविंद ठाकुर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्ट विकास कुमार
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822