झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीए-बीएड छात्र कौशिक कुमार होता को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने पर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' की आधिकारिक मान्यता मिली है।


रांची। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) के शिक्षा विभाग में इंटीग्रेटेड बीए-बीएड (BA-Bed) के छात्र कौशिक कुमार होता ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय और पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उन्हें विश्व प्रसिद्ध 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' (Guinness World Records) द्वारा आधिकारिक मान्यता और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।


यह उपलब्धि उन्हें भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 'माय भारत' (MY Bharat) पोर्टल पर आयोजित एक विशेष ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए मिली है।


इस राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में देशभर से कुल 3,90,812 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एक सप्ताह के भीतर किसी ऑनलाइन क्विज में सर्वाधिक उपयोगकर्ताओं की भागीदारी (Most users in an online quiz in one week) का नया विश्व रिकॉर्ड प्रमाणित किया गया है।

इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने पर कौशिक कुमार होता को 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' की ओर से आधिकारिक भागीदारी प्रमाणपत्र जारी किया गया।


कौशिक कुमार होता की यह कोई पहली उपलब्धि नहीं है। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और इससे पहले भी उनका नाम कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड पुस्तकों (Record Books) में दर्ज हो चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके इस नए कीर्तिमान से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों और परिवारजनों में हर्ष की लहर है।


Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822