राम गोपाल वर्मा ने की फिल्म की सराहना, अभिनेता सिद्धांत इस्सर और निर्देशक भूपेंद्र से की मुलाकात
हिंदी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'लोहिताक्ष' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। राम गोपाल वर्मा ने सिद्धांत इस्सर और निर्देशक भूपेंद्र की इस फिल्म की सराहना की है। जानें फिल्म की पूरी डिटेल्स।
कंचन क्रांति न्यूज, मुंबई।
हिंदी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘लोहिताक्ष’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म अपने अप्रत्याशित ट्विस्ट, रहस्यमयी कहानी और चौंकाने वाले क्लाइमैक्स को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। प्यार, जुनून, विश्वासघात और सोशल मीडिया के दौर के दुष्प्रभावों पर आधारित यह फिल्म आधुनिक रिश्तों के कई अनछुए और अंधेरे पहलुओं को उजागर करती है।
राम गोपाल वर्मा ने की फिल्म की सराहना
फिल्म के रिलीज के अवसर पर अभिनेता सिद्धांत इस्सर और निर्देशक भूपेंद्र ने मशहूर फिल्मकार राम गोपाल वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राम गोपाल वर्मा को फिल्म का टीजर और ट्रेलर दिखाया। फिल्म टीम के अनुसार, राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की यूनीक कहानी और मेकिंग की काफी सराहना की तथा पूरी टीम को बधाई दी। दिग्गज निर्देशक की यह तारीफ फिल्म की टीम के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन मानी जा रही है।
स्टार कास्ट और निर्माण पक्ष
गण विकास फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में सिद्धांत इस्सर, अप्सरा रानी, कमलेश सावंत और सु कुमार टुडू प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दिग्गज अभिनेता पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत इस्सर इस फिल्म के जरिए अपनी अभिनय यात्रा को एक नई दिशा दे रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री अप्सरा रानी अपनी ग्लैमरस छवि से हटकर एक गंभीर और जिम्मेदार गृहिणी की भूमिका में दिख रही हैं। इसके अलावा, ‘दृश्यम’ फेम अभिनेता कमलेश सावंत फिल्म में पुलिस अधिकारी एडीसीपी विट्ठल के किरदार में अपनी दमदार छाप छोड़ रहे हैं।
ओडिशा की पृष्ठभूमि और निर्देशक का अनुभव
ओड़िया सिनेमा में 25 वर्षों से अधिक का लंबा अनुभव रखने वाले निर्देशक भूपेंद्र की यह पहली हिंदी निर्देशित फिल्म है। फिल्म की पूरी शूटिंग ओडिशा के खूबसूरत और प्रामाणिक लोकेशन पर की गई है। फिल्म की यूएसपी (USP) इसका दूसराार्ध (Second Half) है, जिसके अप्रत्याशित मोड़ और सस्पेंस से भरपूर क्लाइमैक्स दर्शकों को बांधे रखते हैं।
................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822