मधुपुर पुलिस ने भाजपा नेता पप्पू पांडेय के घर हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा किया। शातिर चोर हुसैन अंसारी गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद।
चंदन कुमार ठाकुर, मधुपुर (देवघर)।
स्थानीय पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए हरलाटांड़ स्थित भाजपा नेता पप्पू पांडेय के घर हुई सनसनीखेज चोरी कांड का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर शातिर चोर हुसैन अंसारी को भितिया नवाडीह गांव से धर दबोचा।
आरोपी की निशानदेही और उसके घर पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी गए कई कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान सकुशल बरामद कर लिए हैं। बरामद सामानों में टॉल टैक्स की पॉश मशीन, समरसेबल पंप, पंखा और अन्य उपकरण शामिल हैं।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी की आवश्यक चिकित्सीय (मेडिकल) जांच कराई गई, जिसके पश्चात उसे माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मधुपुर पुलिस की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं, वहीं क्षेत्र में पुलिस की इस सफलता की जमकर सराहना हो रही है।
................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822