देवघर में राजकीय श्रावणी मेले के अवसर पर आयोजित मासव्यापी 'नमो सेवा शिविर' का समापन हुआ। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की इस पहल में पूरे सावन कांवड़ियों को नि:शुल्क भोजन, दवा और विश्राम की सुविधा दी गई।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
राजकीय श्रावणी मेले की पूर्व संध्या पर गुरुवार रात नमो सेवा शिविर का विधिवत समापन हो गया। पूरे सावन माह बाबा वैद्यनाथ धाम आने वाले कांवड़ियों की निःस्वार्थ सेवा के बाद समापन समारोह भावुक और सांस्कृतिक संध्या के रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, दिल्ली सांसद मनोज तिवारी और अनुकांत दुबे मुख्य रूप से मौजूद रहे।
शिविर के समापन पर भावुक होते हुए सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा, यह पल मेरे लिए अत्यंत संतोष और गौरव का है कि बाबा बैद्यनाथ ने मुझे और मेरी टीम को शिवभक्तों की सेवा का अवसर दिया। आस्था और समर्पण का यह महायज्ञ बिना किसी विघ्न के संपन्न हुआ।
शिविर संचालक विकास ने बताया कि पूरे महीने शिविर का चूल्हा एक पल के लिए भी बंद नहीं हुआ। कांवड़ियों के लिए मुफ्त व शुद्ध भोजन, विश्राम की उत्तम व्यवस्था और बीमार श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क दवाइयों की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराई गई।

समापन संध्या पर मशहूर भजन गायक मनोज-अजीत की जोड़ी ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। शिवभक्त भजनों की धुन पर झूमते रहे। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं की मौजूदगी रही।
………………………………………………………………………………………………
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822