गोरखपुर। जीपी एसोसिएशन, गोरखपुर की आम सभा एवं निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति एवं निर्वाचन के माध्यम से किया गया।
नई कार्यकारिणी में डॉ. आर. के. पांडेय को अध्यक्ष, डॉ. शान्तनु प्रकाश अग्रवाल को सचिव, डॉ. पी. सी. शाही को वैज्ञानिक सचिव तथा डॉ. एस. पी. अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा डॉ. ए. के. चतुर्वेदी एवं डॉ. वी. एन. अग्रवाल को उपाध्यक्ष, डॉ. प्रतिभा गुप्ता को जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ), डॉ. नदीम अरशद को खेल सचिव, डॉ. रीता मिश्रा को संयुक्त सचिव, डॉ. अंजू जैन को सांस्कृतिक सचिव, डॉ. एस. सी. वैश्य को स्वास्थ्य जांच प्रभारी, डॉ. बी. के. राय को टीकाकरण प्रभारी तथा डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आर. के. पांडेय ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता, वैज्ञानिक गतिविधियों, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।
नवनिर्वाचित सचिव डॉ. शान्तनु प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से संगठनात्मक एकता को और मजबूत किया जाएगा तथा चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
नई कार्यकारिणी के गठन पर जीपी एसोसिएशन के सदस्यों एवं चिकित्सा समुदाय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
