भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को कमजोर समझने की भूल न करें, सनातन का अपमान देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।


तरुण कुमार कंचन, देवघर।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ दौरे के दौरान विपक्ष पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर (@BJP4India) हैंडल से जारी बयान में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व को सीधे आड़े हाथों लिया। उन्होंने साफ शब्दों में चेताया कि देश और उत्तर प्रदेश की जनता सनातन धर्म का अपमान कभी स्वीकार नहीं करेगी।


यह बयान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे के दौरान आयोजित 'शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन' में दिया गया है। वर्तमान में अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे और चोरी से जुड़े राजनीतिक विवादों को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों (कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी) के बीच तीखी बयानबाजी चल रही है। इसी संदर्भ में विपक्ष पर हमला बोलते हुए नितिन नवीन तीखा निशाना साधा है।

 

विपक्ष के छल में नहीं आएगा हिंदू समाज

लखनऊ में आयोजित संगठनात्मक 'शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन' को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल का नाम लेकर सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा कि लोग आपके सांझे (छल/बहकावे) में आ जाएंगे।


अपमान पर विपक्ष के मौन रहने का लगाया आरोप

भाजपा अध्यक्ष ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर हालिया राजनीतिक विवादों और विपक्ष के रुख पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि जब विपक्ष से जुड़े लोग या उनके सहयोगी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं, तब ये सभी बड़े नेता पूरी तरह मौन साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले वही लोग हैं जिन्होंने कभी भगवान श्रीराम के अस्तित्व और रामसेतु पर सवाल खड़े किए थे।


पुरखों की कुर्बानियों से संजोई है विरासत

2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, सनातन का अपमान यूपी और देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हमने विरासत को संजोया है, इसके लिए हमारे पुरखों ने कुर्बानियां तक दी हैं।

...........................................................................................................................................................................

Keywords - नितिन नवीन का बयान (Nitin Nabin Statement), भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ (BJP President Nitin Nabin Lucknow), राहुल गांधी अखिलेश यादव केजरीवाल (Rahul Gandhi Akhilesh Yadav Kejriwal), सनातन धर्म का अपमान (Insult of Sanatan Dharma), राम मंदिर चढ़ावा विवाद (Ram Mandir Chadhava Controversy), यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027)