आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के बीओजी चेयरमैन प्रो. प्रेम व्रत को शिक्षा, शोध और संस्थान निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपा।
धनबाद। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यालय) धनबाद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BoG) के चेयरमैन प्रो. प्रेम व्रत को शिक्षा, उच्च स्तरीय शोध, संस्थान निर्माण और राष्ट्र निर्माण में उनके पांच दशकों से अधिक के अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें 'ग्लोबल बोर्ड ऑफ आईआईटी एलुमनी काउंसिल' की ओर से विशेष मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
यह सम्मान 23 अगस्त को नई दिल्ली स्थित 'इंडिया हैबिटेट सेंटर' के गुलमोहर हॉल में आयोजित भव्य 'वर्ल्ड विजडम कनेक्ट' (World Wisdom Connect) कार्यक्रम के दौरान दिया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रो. प्रेम व्रत को यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनकी बहुचर्चित आत्मकथा “माई सिक्स्टी इयर्स ऐज़ एन आईआईटियन: एक्सपीरियंसेज़ एंड लेसन्स” में दर्ज उनके समृद्ध जीवन अनुभवों, मूल्यों और राष्ट्र सेवा में दिए गए योगदान के उपलक्ष्य में दिया गया है।
"यह सम्मान मेरे पांच दशक लंबे शैक्षणिक और पेशेवर सफर के दौरान मिले अनुभवों, स्थापित मूल्यों और सीख का प्रतीक है।"
— प्रो. प्रेम व्रत, चेयरमैन, बीओजी, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद

आईआईटी के पहले छात्र जो बने निदेशक
प्रो. प्रेम व्रत देश के अग्रणि शिक्षाविदों, मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स और दूरदर्शी संस्थान निर्माताओं में गिने जाते हैं। वे आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र हैं और आईआईटी इतिहास में पहले ऐसे एलुमनाई हैं, जिन्होंने किसी आईआईटी (आईआईटी रुड़की) के संस्थापक निदेशक का पदभार संभाला।
प्रो. प्रेम व्रत का करियर और उपलब्धियां
चेयरमैन, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद
फाउंडर डायरेक्टर (आईआईटी रुड़की), वाइस चांसलर (उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ), प्रोफेसर एवं डीन (आईआईटी दिल्ली)
50 से अधिक पीएचडी (Ph.D.) शोधार्थियों का सफल मार्गदर्शन
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 524 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित
प्रो. प्रेम व्रत को मिले इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान पर आईआईटी (आईएसएम) धनबाद परिवार ने उन्हें बधाई दी है। संस्थान के अध्यापकों, अधिकारियों और छात्रों ने कहा कि उनका यह सम्मान पूरे संस्थान के लिए बेहद गर्व का विषय है। पांच दशकों का उनका लंबा अनुभव और कुशल नेतृत्व आज भी देश में उच्च शिक्षा, तकनीक और शोध के क्षेत्र में नई पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रहा है।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822