रायबरेली में यूरिया खाद, बिजली कटौती और जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने तिलक भवन से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च। डीएम को ज्ञापन सौंपा।


कंचन क्रांति ब्यूरो, रायबरेली।

यूरिया खाद की किल्लत, बिजली-पानी की घोषित कटौती और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय तिलक भवन से सैकड़ों की संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जन जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका को अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन सौंपा।


किसानों की समस्याओं और दिल्ली पुलिस के रवैये पर घेरा

कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश का किसान इस वक्त यूरिया खाद के लिए तरस रहा है और बिजली-पानी की भारी कटौती से आम जनता और किसान दोनों बेहाल हैं।

इसके साथ ही नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। नेताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है और लोकतंत्र में उठने वाली जनता व छात्रों की आवाज को दबाने का काम कर रही है।


दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दर्ज हुआ विरोध

इस विशाल विरोध-प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई प्रमुख पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मौजूद रहे:

प्रदेश सचिव अतुल सिंह (पूर्व प्रत्याशी, ऊंचाहार विधानसभा), जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, वी.के. शुक्ला, रवि सिंह, शैलेंद्र सिंह, नीरज श्रीवास्तव और विजय शंकर अग्निहोत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

...............................................................................................................................

Raebareli Congress Protest, Raebareli News, Urea Crisis Raebareli, Congress DM Gyapan Raebareli, Kanchan Kranti News, रायबरेली कांग्रेस प्रदर्शन