देवघर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के 'मन की बात' का 135वां एपिसोड सुना। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। पढ़ें पूरी खबर।
कंचनक्रांति ब्यूरो, देवघर।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर मंडल, देवघर द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम नगर के शिवराम चौक स्थित बूथ संख्या 245 (श्यामा निवास) में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के संबोधन को बेहद ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ वार्ड पार्षद शैलजा देवी, जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, पूर्व विधायक नारायण दास और अभय आनंद भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद संगठन महामंत्री ने नगर के कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक भी की, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
सोना न खरीदने और ईंधन बचाने की अपील का दिख रहा व्यापक असर
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच देशवासियों से की गई अपनी पिछली अपीलों के सकारात्मक असर पर चर्चा की। पीएम ने कहा, "मैं देश के हर नागरिक का आभारी हूँ कि उन्होंने मेरी अपीलों का न केवल समर्थन किया, बल्कि सक्रिय सहयोग भी दे रहे हैं। कई परिवारों ने साझा किया है कि वे शादियों में नया सोना नहीं खरीद रहे हैं, बल्कि पुराने सोने को ही रिसाइकल कर रहे हैं। वहीं, लोग कार पूलिंग अपनाकर पेट्रोल-डीजल की बचत कर रहे हैं।"
भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता पर गर्व
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का क्षण है कि पूरी तरह भारतीय मिट्टी, श्रम, तकनीक और डिजाइन से निर्मित युद्धपोत को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। उन्होंने योग का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से आज दुनिया के करीब 200 देशों में 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जा रहा है। 'मन की बात' नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जहाँ कचरा प्रबंधन, सामाजिक नवाचार और राष्ट्रीय एकता जैसे मुद्दों पर समाज को नई दिशा मिलती है।
नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए इन कल्याणकारी विषयों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं।
ये रहे उपस्थित: इस मौके पर मनोज मिश्रा, सचिन सुल्तानिया, अमृत मिश्रा, धनंजय तिवारी, दिवाकर गुप्ता, मीना झा, रिंकू सिंह, दीनबंधु परिहस्त, सुप्रिया गुप्ता, दिलराज कुमार, अभिषेक कुमार सन्नी, अशोक मोहली, राजेश झा, राकेश झा, सुजीत साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
............................................................................................
Keywords-
Mann Ki Baat 135th Episode, PM Modi Mann Ki Baat Deoghar, BJP Karmaveer Singh Deoghar, Jharkhand BJP News, देवघर भाजपा मन की बात, पीएम मोदी मन की बात 135वां एपिसोड, कर्मवीर सिंह भाजपा देवघर
