जमशेदपुर। डीडी बार के मालिक और भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी की खबर आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि डीडी बार कांड में नीरज सिंह का भी नाम आरोपियों में है। वह घटना के बाद से ही अपने घर में नहीं हैं। पुलिस की अनेक टीमों ने कई बार उनके घर पर छापेमारी की लेकिन वो नहीं मिले। उन्होंने अंतरिम जमानत की अर्जी दी थी जिस पर संभवतः सोमवार, 6 जुलाई को सुनवाई होगी।
सूचना के अनुसार, खाटू श्याम मंदिर के पास राजस्थान पुलिस ने उन्हें पकड़ा और झारखंड पुलिस को सूचना दी। गिरफ्तारी जयपुर के पास हुई है। सूचना है कि उनके प्रबंधक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
