मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन के पास पद्मावत एक्सप्रेस से गिरकर 36 वर्षीय यात्री की मौत। जेब से रायबरेली-लखनऊ का टिकट और हाथ पर 'प्रभा देवी' गुदा है। पुलिस शिनाख्त में जुटी।

कंचन क्रांति न्यूज, रायबरेली।

लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात्रि एक बड़ा हादसा हो गया। प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मवत एक्सप्रेस (14207) से नीचे गिरकर एक 36 वर्षीय यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और मोहनलालगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जेब से मिला रायबरेली-लखनऊ का टिकट

घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों की मदद से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 36 वर्ष है। तलाशी के दौरान उसकी जेब से रायबरेली से लखनऊ तक का ट्रेन टिकट बरामद हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह इसी रूट की यात्रा कर रहा था।

हाथ पर गुदा है नाम

मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने उसके शरीर के निशानों को आधार बनाया है। उसके दाहिने हाथ पर 'प्रभा देवी' गुदा हुआ (टैटू) है। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और आसपास के जिलों के थानों में सूचना भेजकर मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट रविशंकर सिंह

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822