रायबरेली के ऊंचाहार में कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने गांवों में चौपाल लगाकर चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। राहुल-प्रियंका के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए क्षेत्रीय समस्याओं पर सरकार को घेरा। पूरी खबर पढ़ें। 

रविशंकर सिंह, रायबरेली।

कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार के रोहनिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले परसीपुर, पूरे ननकू, सरेनी, मतरमपुर और रसूलपुर समेत कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल, नुक्कड़ सभाओं और मार्च के जरिए ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं, जिन्हें जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया।

 चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और राहुल गांधी का समर्थन:

सभा को संबोधित करते हुए अतुल सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले राज्यों के चुनाव में मोदी सरकार ने चुनाव आयोग के सहारे जीत हासिल की है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता लोकतंत्र को बचाने और चुनावी व्यवस्था बहाल करने के लिए चिंतित है। नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी जिस तरह जनहित की लड़ाई लड़ रहे हैं, उसे देश की आम जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

महंगाई, बेरोजगारी और क्षेत्रीय समस्याओं पर घेराव:

अतुल सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार से हाहाकार मचा हुआ है। यह सरकार सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों के लिए काम कर रही है और गरीबों की समस्याओं से इसका कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और स्थानीय व्यवस्थाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ऊंचाहार की जनता आवारा पशुओं, बिजली कटौती, टूटी सड़कों और बंद हो रहे प्राइमरी स्कूलों की वजह से खुद को ठगा महसूस कर रही है।

 इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी सह महासचिव शिवानंद मौर्य, रोहनिया ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति प्रसाद सरोज, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, रामदत्त पांडे, डॉ. आनंद प्रकाश सरोज, तारा गुप्ता, गोलू अग्रहरि, गौरव सिंह, भूपेंद्र सिंह, संदीप पाल, विनीत यादव, रामकुमार सविता, राम प्रकाश सरोज, फूलचंद मौर्य, रामकुमार मौर्य, मोहम्मद नियाज, उदय प्रकाश मौर्य, मोहम्मद कादिर, मोहम्मद कलाम, शाहिद अंसारी, संतोष कुमार सरोज, संतोष विश्वकर्मा, गिरधारी लाल, सोनू सैनी, रविदास गौतम, बिंदादीन गुप्ता, मनीष विश्वकर्मा, दिनेश शुक्ला, राम सुमेर यादव, शिव मूरत यादव, वासुदेव यादव, दिनेश सरोज, शिव बहादुर पटेल, अरुण निर्मल और अनिल कुमार सरोज सहित सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

..........................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822