जमुई के +2 टीपीएस हाई स्कूल पिरहिंडा में 'सखी वार्ता' का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन की शपथ ली व महिला सुरक्षा कानूनों को समझा।
कंचन क्रांति ब्यूरो,जमुई।
सिकंदरा प्रखंड स्थित +2 टी.पी.एस. उच्च विद्यालय, पिरहिंडा में महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देशानुसार 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) के जिला मिशन समन्वयक मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकास कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट गौरव कुमार और लेखा सहायक प्रताप सिंह ने शिरकत की। अधिकारियों ने छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के प्रावधानों से अवगत कराया।

इसके अलावा छात्राओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम कानून, साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। संकट के समय सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन (181), आपातकालीन सेवा (112), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) और साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन (1930) के इस्तेमाल की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों ने समाज से बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को खत्म करने की सामूहिक शपथ ली।
..............................................................................................................
सखी वार्ता जमुई, बाल विवाह उन्मूलन शपथ, दहेज प्रथा निषेध, टीपीएस उच्च विद्यालय पिरहिंडा, महिला सशक्तिकरण बिहार, जमुई समाचार
