राजकीय श्रावणी मेला के 22वें दिन तड़के 4:08 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुले। बोल-बम के जयघोष के साथ कांवरियों का जलार्पण सुचारू रूप से जारी है।

 

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।

 

राजकीय श्रावणी मेला के 22वें दिन देवघर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। सुबह 4:08 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह के पट खुलते ही कांवरियों का जलार्पण प्रारंभ हो गया। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों के 'बोल-बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर और कांवरिया पथ गुंजायमान रहा।

 

श्रद्धालु बीएड कॉलेज परिसर से कतारबद्ध होकर अनुशासित तरीके से बाबा मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। भीड़ के सुगम प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, कतार व्यवस्था और पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं पर निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को जलार्पण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

..............................................................................

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822