सिक्किम के नामची में NHPC तीस्ता स्टेज-6 सुरंग में मीथेन गैस विस्फोट और भूस्खलन से बड़ा हादसा। 7 मजदूरों की मौत, कई फंसे। NDRF और बचाव दल युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटे।

गंगटोक। सिक्किम के नामची जिले में स्थित एनएचपीसी (NHPC) की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना के निर्माणाधीन स्थल पर एक भयानक हादसा सामने आया है। सुरंग के भीतर जमा मीथेन गैस में हुए अचानक विस्फोट के कारण जोरदार भूस्खलन हुआ, जिससे सुरंग का निकास द्वार मलबे से बंद हो गया। इस हादसे में 27 से अधिक मजदूर अंदर trapped हो गए, जिनमें से जिला प्रशासन ने अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।

गैस निकालने के दौरान हुआ धमाका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन सुरंग के अंदर लगभग 1.5 किलोमीटर के हिस्से में जहरीली मीथेन गैस एकत्र हो गई थी। जब इस गैस को वेंटिलेशन प्रक्रिया के माध्यम से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था, उसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया। धमाके का प्रभाव इतना तेज था कि सुरंग की ऊपरी चट्टानें ढह गईं और भारी मलबा रास्ते में गिर गया।

हालांकि, हादसे के तुरंत बाद कुछ मजदूर सूझबूझ दिखाते हुए बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई अन्य अब भी गहरे अंदर फंसे हुए हैं।

बचाव दल के सामने ऑक्सीजन और दृश्यता की चुनौती

घटना की सूचना मिलते ही NDRF, SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुँचीं। हालांकि, सुरंग के भीतर ऑक्सीजन की भारी कमी, शून्य के बराबर दृश्यता (Visibility) और मीथेन के जहरीले प्रभाव के कारण शुरुआती राहत कार्य में काफी बाधा आई।

शुरुआती बचाव प्रयास के दौरान धुएं और गैस के संपर्क में आने से फायर ब्रिगेड के कई जवानों को सांस लेने में गंभीर तकलीफ हुई, जिसके कारण कुछ देर के लिए ऑपरेशन को रोकना पड़ा था।

युद्धस्तर पर रेस्क्यू, पश्चिम बंगाल से बुलाई गई स्पेशल टीम

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल से विशेष गैस-प्रोटेक्शन इक्विपमेंट और आधुनिक सुरक्षा गियर्स से लैस एक्सपर्ट टीमों को आपातकालीन स्थिति में बुलाया गया है। मौके पर दर्जनों एम्बुलेंस, मेडिकल स्टाफ और ऑक्सीजन सिलेंडर तैनात किए गए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि संकरा रास्ता और जहरीली गैस की मौजूदगी अभियान को बेहद कठिन बना रही है, लेकिन सभी रेस्क्यू एजेंसियां फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।

.................................

सिक्किम सुरंग हादसा (Sikkim Tunnel Accident), तीस्ता स्टेज 6 प्रोजेक्ट (Teesta Stage 6 Project), एनएचपीसी तीस्ता प्रोजेक्ट (NHPC Teesta Project), सिक्किम मीथेन विस्फोट (Sikkim Methane Explosion), नामची सुरंग दुर्घटना (Namchi Tunnel Accident), तीस्ता जलविद्युत परियोजना हादसा (Teesta Hydroelectric Project), सिक्किम लैंडस्लाइड न्यूज़ (Sikkim Landslide News), एनडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन सिक्किम (NDRF Rescue Sikkim), मीथेन गैस लीकेज ब्लास्ट (Methane Gas Leakage Blast)