शिक्षक दिवस के अवसर पर देवघर में तिलक सेवा समिति द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष हरे कृष्णा राय और समाजसेवी अवधेश प्रजापति ने शिक्षकों को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
शिक्षक दिवस के अवसर पर तिलक सेवा समिति द्वारा देवघर में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिले के प्रतिभाशाली शिक्षकों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष हरे कृष्णा राय ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। शिक्षा ही समाज को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि आज जो लोग भी उच्च पदों पर आसीन हैं, उनकी सफलता के पीछे शिक्षकों का अमूल्य योगदान और मार्गदर्शन ही है। ऐसे में शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी अवधेश प्रजापति ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन व्यर्थ है। शिक्षकों की बदौलत ही हमें समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। शिक्षक दिवस का अवसर अपने गुरुओं के प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त करने का सबसे महत्वपूर्ण दिन है।
रिपोर्ट विकास कुमार
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com