1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा Mona के नेतृत्व में 75 जिलों से कार्यकर्ता करेंगे दिल्ली कूच।

रविशंकर सिंह, रायबरेली/लखनऊ।

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की "वोट बचाओ, देश बचाओ" महारैली को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरी संगठनात्मक ताकत झोंक दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा 'मोना' और प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में पार्टी के सभी छह जोनों और 75 जिलों में तैयारियों की निगरानी की जा रही है।

कंट्रोल रूम से सीधी मॉनिटरिंग और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी

दिल्ली वार रूम से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन प्रभारी के. सी. वेणुगोपाल प्रत्येक राज्य की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय स्थित 'कनेक्ट सेंटर' से प्रदेश के सभी 75 जिलों और 6 जोनों (पश्चिम, बृज, अवध, बुंदेलखंड, प्रयाग और पूर्वांचल) की रणनीति की सीधी मॉनिटरिंग हो रही है।

प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम ने सिविल सोसाइटी, सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध जनों से संवाद कर लोकतंत्र की रक्षा के इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मोर्चेबंदी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद श्री इमरान मसूद ने मोर्चा संभालते हुए 30 से अधिक संगठनात्मक बैठकें की हैं। उन्होंने आम जनता से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनता के मताधिकार को छीनने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र निषाद और श्री आलोक प्रसाद जोनवार व जिलावार बैठकें कर दिल्ली कूच की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में बचेगा संविधान

प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि "वोट बचाओ, देश बचाओ" केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान और नागरिक के मताधिकार की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुप्रीम कोर्ट मार्च की तरह 1 नवंबर को भी रामलीला मैदान में उत्तर प्रदेश से रिकॉर्ड संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल होकर इतिहास रचेंगे।

................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822