रायबरेली के बछरावां में जमीन के पुराने विवाद और रंजिश के चलते फल की दुकान में देर रात आग लगा दी गई, जिससे दो लाख का नुकसान हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

कंचन क्रांति न्यूज, बछरावां (रायबरेली)।

 रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विष्णुपुर मजरे में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक फल की दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना में करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया है। पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश के तहत आगजनी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जमीन विवाद को लेकर चल रही थी पुरानी रंजिश

पीड़ित सज्जन सोनकर के अनुसार, विपक्षियों के साथ उनकी जमीन को लेकर लंबे समय से खींचतान और विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते 8 जून को दोनों पक्षों के बीच तीखी गाली-गलौज भी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपियों की हरकतें बंद नहीं हुईं और बृहस्पतिवार शाम को विपक्षियों ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया, हालांकि गनीमत यह रही कि सज्जन और उनका बेटा इस हमले में बाल-बाल बच गए।

देर रात को दिया घटना को अंजाम

पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश और खुन्नस के चलते विपक्षियों ने देर रात उनकी फल की दुकान को आग के हवाले कर दिया। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट रविशंकर सिंह

................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822