सैमसंग ने अपनी 8वीं पीढ़ी की गैलेक्सी Z8 सीरीज के साथ 'वेलकम टू फोल्डेबल्स' ग्लोबल कैंपेन लॉन्च किया है। जानें टाइम्स स्क्वायर से सियोल तक कैसे छा रहा है यह इनोवेशन।
कंचन क्रांति न्यूज, पटना।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटेगरी में अपनी 8 जनरेशन के इनोवेशन और मार्केट लीडरशिप को दर्शाने के लिए नया ग्लोबल डिजिटल आउट-ऑफ-होम (OOH) कैंपेन 'वेलकम टू फोल्डेबल्स' लॉन्च किया है। वर्ष 2019 में इस कैटेगरी की शुरुआत करने के बाद, सैमसंग आज अपनी नई गैलेक्सी Z8 सीरीज को दुनिया के 106 बाजारों में पेश कर चुका है।
यह ग्लोबल कैंपेन दुनिया के छह प्रमुख ऐतिहासिक और व्यापारिक स्थलों—न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर, लंदन के पिकाडिली सर्कस व आउटरनेट, टोक्यो के शिबुया स्टेशन और सियोल के कोएक्स के-पॉप लाइव व केटी स्क्वायर में प्रदर्शित किया जा रहा है।
कैंपेन का मुख्य संदेश तीन प्रमुख थीम पर आधारित है: 'अल्ट्रा थिन', 'द वर्ल्ड्स लाइटेस्ट फोल्ड' और 'बिल्ट टू आउटलास्ट'। ये विशेषताएं फोन को और हल्का, पतला तथा टिकाऊ बनाने के सैमसंग के संकल्प को दर्शाती हैं। गैलेक्सी AI इंटीग्रेशन, एडवांस्ड हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के साथ सैमसंग का 'फोल्ड' आज पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक बेंचमार्क बन चुका है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनी इस नई तकनीक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822