देवघर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का कार्य शुरू हो गया है। 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा 4 सितंबर तक फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।

लोकतंत्र को सशक्त बनाने और शुद्ध मतदाता सूची के निर्माण के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान की शुरुआत हो गई है। देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए 5 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

डीसी ने अपील की है कि नए मतदाता पंजीकरण के लिए योग्य नागरिक फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरकर जमा करें। इसके अलावा, यदि किसी परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं, या कोई झारखंड निवासी किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची से अपना नाम स्थानांतरित कराना चाहता है, तो वे फॉर्म-8 के जरिए निकटतम मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करा सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ECINET App, ECI पोर्टल (voters.eci.gov.in) और बीएलओ (BLO) के माध्यम से ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। गत SIR की मतदाता सूची की विवरणी को भी मान्य दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 04 सितंबर तक प्राप्त होने वाले दावों एवं आपत्तियों का समय-सीमा के भीतर निस्तारण कर अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

............................................................................

 देवघर मतदाता सूची 2026, विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026, फॉर्म 6 वोटर कार्ड, फॉर्म 8 मतदाता पहचान पत्र, देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, voter registration jharkhand