कोलकाता में आयोजित 91वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। मध्य रेलवे ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती जबकि पूर्व रेलवे के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक हासिल किए। पढ़ें पूरी विस्तृत खबर। 

कोलकाता।

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्व रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (ERSA) के तत्वावधान में कोलकाता स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ग्राउंड, साल्ट लेक में आयोजित 91वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप-2026 का भव्य और सफल समापन हो गया है। 11 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक चली इस तीन दिवसीय प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के रेलवे जोन और उत्पादन इकाइयों के एथलीटों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

चैम्पियनशिप का समापन समारोह रविवार (13 सितंबर 2026) को SAI स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक एवं ERSA की मुख्य संरक्षक श्रीमती गीतिका पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पदक, कप एवं शील्ड प्रदान किए।

 

समारोह में रेलवे के कई शीर्ष अधिकारी और खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें प्रमुख रूप से श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह (अपर महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे), श्री मनीष जैन (अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे), श्री नीरज वर्मा (प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, पूर्व एवं मेट्रो रेलवे तथा अध्यक्ष, ERSA), श्री कुमार अनिमेष (सचिव, ERSA) के साथ-साथ पूर्व रेलवे के कई प्रधान विभागाध्यक्ष और अधिकारी शामिल रहे।,

मध्य रेलवे ओवरऑल चैंपियन, दक्षिण रेलवे रहा उपविजेता

तीन दिनों तक चली इस रोमांचक प्रतियोगिता में मध्य रेलवे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि दक्षिण रेलवे की टीम उपविजेता रही।

पुरुष वर्ग: मध्य रेलवे की पुरुष टीम चैंपियन रही, जबकि उत्तर रेलवे ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग: दक्षिण पश्चिम रेलवे की महिला टीम ने चैम्पियनशिप कप अपने नाम किया, और दक्षिण रेलवे महिला वर्ग में उपविजेता रहा।

पूर्व रेलवे के खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण पदक

घरेलू मैदान पर खेलते हुए पूर्व रेलवे के एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल चार स्वर्ण पदक हासिल किए। पूर्व रेलवे के लिए पदक जीतने वाले प्रमुख खिलाड़ी इस प्रकार रहे लिली दास: दो स्वर्ण पदक, मौमिता मंडल: एक स्वर्ण पदक, ख्याति माथुर एक स्वर्ण पदक जीता।

इसके अलावा, व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दक्षिण रेलवे की श्रीमती भगवती भवानी को 'सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट' तथा दक्षिण रेलवे के श्री डेविड को 'सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट' घोषित किया गया।


देश भर से 24 टीमों और 412 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय जोन, उत्पादन इकाइयों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें एथलीटों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों सहित 412 से अधिक प्रतिभागियों ने पूरी ऊर्जा के साथ विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में जोर आजमाइश की।

र्जुन अवार्डी और ओलंपियनों की रही विशेष उपस्थिति

चैम्पियनशिप के समापन को यादगार बनाने के लिए भारतीय खेल जगत के कई दिग्गज और ओलंपियन कोलकाता पहुंचे थे। इस गरिमामयी सूची में निम्नलिखित प्रतिष्ठित खेल हस्तियां श्री जोसेफ अबराहम (अर्जुन पुरस्कार विजेता), श्री जितेंद्र कुमार (अर्जुन पुरस्कार विजेता), श्री जे. जे. शोभा (अर्जुन पुरस्कार विजेता), श्री पप्पू यादव (अर्जुन पुरस्कार विजेता), श्रीमती सोमा बिस्वास (अर्जुन पुरस्कार विजेता), श्रीमती सरस्वती साहा (अर्जुन पुरस्कार विजेता), श्रीमती एल. बॉम्बायला देवी (अर्जुन एवं पद्म श्री पुरस्कार विजेता), श्री मोहम्मद अली क़मर (अर्जुन एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता), श्री संजय राय (ओलंपियन) और सुश्री भावना जाट (ओलंपियन) शामिल रहीं।

   खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शिबराम माझी ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व रेलवे विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के जरिए खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को निखारने में सदैव अग्रणी रहा है। भारतीय रेल के खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ा रहे हैं, जो खेल क्षेत्र में रेलवे की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822