AIIMS CRE 5th Group B, C Result 2026 आउट हो गया है। उम्मीदवार ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 1484 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अब स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा।
नई दिल्ली। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) की ओर से आयोजित कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) ग्रुप 'बी' और 'सी' परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। एम्स ने AIIMS CRE 5th Group B, C Result 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड और मेरिट सूची चेक कर सकते हैं।
परिणाम को पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिससे उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के रोल नंबर और कट-ऑफ अंक देख सकते हैं।
एम्स द्वारा ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के तहत विभिन्न 1484 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई, 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।
एम्स प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए विवरणों का ध्यानपूर्वक मिलान कर लें। मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं की जांच करें:
