मधुपुर में दिवंगत राजेश पाण्डेय के आवास पहुंचे मंत्री हाफिजुल हसन। शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

चंदन कुमार ठाकुर, मधुपुर (देवघर)।

मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरलाटाँड (बावनबीघा) निवासी स्व. राजेश पाण्डेय के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं पर्यटन मंत्री हाफिजुल हसन तुरंत उनके आवास पहुँचे। मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

व्यस्त कार्यक्रम छोड़कर पहुँचे पीड़ित परिवार के बीच

जैसे ही मंत्री हाफिजुल हसन को राजेश पाण्डेय के निधन की सूचना मिली, उन्होंने अपने तमाम व्यस्त कार्यक्रमों को तत्काल स्थगित कर दिया और सीधे पीड़ित परिवार के बीच पहुँच गए। उन्होंने परिजनों के साथ बैठकर उनका दुःख साझा किया तथा इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ हर कदम पर खड़े रहने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा, "श्री राजेश पाण्डेय जी का यूं चले जाना हमारे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस कठिन दुःख की घड़ी में मेरी पूरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।"

जनता के सुख-दुःख के सच्चे हमदर्द हैं मंत्री हाफिजुल हसन

स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों का कहना है कि मंत्री हाफिजुल हसन की यही संवेदनशीलता और जमीनी जुड़ाव उन्हें आम जनता का सच्चा हमदर्द बनाता है। क्षेत्र में चाहे खुशियों का माहौल हो या किसी परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूटा हो, मंत्री हाफिजुल हसन बिना किसी औपचारिकता या देरी के खुद पहुँचकर जनता के साथ खड़े नजर आते हैं। पद की गरिमा से ऊपर उठकर एक सच्चे अभिभावक और जनप्रतिनिधि की तरह जनता के हर सुख-दुःख में शरीक होना उनके जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाता है।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822