बांका जिले के भलजोर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने 16 चक्का ट्रक से ₹1.28 करोड़ मूल्य की 10,694 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। धान की भूसी के नीचे छिपाकर लाई जा रही शराब के साथ राजस्थान का चालक गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर।

 

कंचन क्रांति न्यूज, बांका।

बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत उत्पाद एवं मद्यनिषेध थाना बांका की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हंसडीहा (झारखंड) की ओर से आ रहे एक 16 चक्का ट्रक से ₹1.28 करोड़ मूल्य की 10,694.800 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। शराब को धान की भूसी के बोरों के नीचे बेहद शातिर तरीके से छिपाकर भागलपुर ले जाया जा रहा था।

 

भलजोर चेक पोस्ट पर ऐसे पकड़ाया ट्रक

मद्यनिषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के रास्ते 16 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बिहार में खपाने के लिए ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही सीमावर्ती भलजोर चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई। इसी दौरान हंसडीहा की तरफ से आ रहे अशोक लीलैंड ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर- RJ 09 GE 6986) को रोककर तलाशी ली गई।

 

शुरुआती जांच में ट्रक में केवल धान की भूसी से भरे बोरे दिखाई दे रहे थे, लेकिन जब टीम ने गहनता से बोरों को हटाया तो नीचे विभिन्न ब्रांडों की 1,214 कार्टन विदेशी शराब की खेप बरामद हुई।

 

For Sale in Punjab Only लिखी शराब बरामद

जब्त शराब की बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” अंकित है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 28 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब के साथ 16 चक्का ट्रक और चालक के पास से एक सैमसंग 5G स्मार्टफोन भी जब्त कर लिया है।

 

राजस्थान का चालक गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश जारी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक मोहन लाल (23 वर्ष), पिता- माला राम, निवासी- नरसाली नडी, थाना- बायतू, जिला- बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया है। मद्यनिषेध विभाग ने बांका थाना कांड संख्या-415/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस अवैध खेप के मुख्य सप्लायर और भागलपुर में इसे रिसीव करने वाले तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

.......................................................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822