बिहार सरकार ने ₹51,600 करोड़ के निवेश के लिए प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य को स्टील हब बनाने की घोषणा की।

 

कंचन क्रांति ब्यूरो, पटना।  बिहार को देश का प्रमुख औद्योगिक राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। लोकसेवक आवास के 'संकल्प' सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में उद्योग विभाग और देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के बीच लगभग ₹51,600 करोड़ के निवेश के लिए सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को देश के प्रमुख स्टील हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग और फार्मा सेक्टर को विशेष प्राथमिकता देते हुए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने 'Build and Believe in Bihar' का मंत्र देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि MoU केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि इन्हें मिशन मोड में धरातल पर उतारा जाए।

 

इन कंपनियों के साथ हुए MoU:


ग्लोबल रिन्यूएबल एडवांस्ड क्लीन एनर्जी (ग्रेस): न्यूक्लियर और क्लीन एनर्जी सेक्टर में ₹22,500 करोड़।

नक्षित आयरन एंड स्टील: स्टील सेक्टर में ₹6,836 करोड़।

अंकुर स्टील प्राइवेट लिमिटेड: ₹6,000 करोड़।

श्री लंगटा बाबा मेटल्स एंड पावर: ₹5,500 करोड़।

श्याम स्टील मैन्युफैक्चरिंग: ₹5,000 करोड़।

शाकंभरी इस्पात एंड पावर: ₹5,000 करोड़।

श्री समृद्धि स्टील: ₹290 करोड़।

क्रिएटिव ग्रुप: टेक्सटाइल सेक्टर में ₹250 करोड़।

भारत साइंस एंड इनोवेशन: ₹200 करोड़।

अनुभव एपरेल्स: टेक्सटाइल सेक्टर में ₹50 करोड़।

 

मुख्यमंत्री ने 'Bihar Business Connect 2026' की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य के बाहर रहने वाले प्रवासियों को भी जन्मभूमि के विकास से जोड़ा जाएगा।

 

समारोह में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और उद्योग सचिव कुंदन कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

……………………………………………………………….

बिहार औद्योगिक निवेश, सम्राट चौधरी MoU, बिहार बिजनेस कनेक्ट 2026, बिहार स्टील हब, उद्योग विभाग बिहार