रायबरेली में रवि शंकर सिंह को 'कलम शक्ति ट्रस्ट' का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जानिए उनके सामाजिक कार्यों, पिता स्वर्गीय हरिकेश सिंह के संघर्ष और क्षेत्र में फैली खुशी की पूरी खबर।
कंचन क्रांति न्यूज, रायबरेली।
कलम शक्ति ट्रस्ट (लालगंज बैसवरा, रायबरेली) के संस्थापक व अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह की संस्तुति पर रवि शंकर सिंह (पुत्र स्वर्गीय श्री हरिकेश सिंह, निवासी: डिडौली, लखनऊ रोड, रायबरेली) को कलम शक्ति ट्रस्ट का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रवि शंकर सिंह पहले से ही पत्रकारों के बड़े संगठनों में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के पद पर कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद, संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए उन्होंने स्वयं आग्रह कर यह जिम्मेदारी स्वीकार की है। उन्होंने पूरी मेहनत, लगन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ ट्रस्ट को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इस नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव डिडौली और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पिता के नक्शेकदम पर समाजसेवा
ग्रामीणों का कहना है कि रवि शंकर सिंह लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। उनके पिता स्वर्गीय हरिकेश सिंह एक जाने-माने समाजसेवी थे, जो लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रह चुके थे और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे। इसके अलावा, वह एलआईसी (LIC) के प्रसिद्ध अभिकर्ता थे और जीवनभर असहाय, गरीब व लाचार लोगों की मदद करते रहे।
गांव गोकुलपुर (मजरे डिडौली) के सतरोहन रैदास के पुत्र ने भावुक होकर बताया कि उनके परिवार की सवा बीघा जमीन कुछ दबंगों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़प ली थी। तब उनके पिता स्वर्गीय हरिकेश सिंह ने एसडीएम, पुलिस से लेकर लखनऊ कमिश्नरी तक लड़ाई लड़कर उनकी जमीन वापस दिलाई थी। आज उन्हीं के बड़े पुत्र रवि शंकर सिंह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर हर जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।
ग्रामीण अरुण पासी, सुरेश पटेल, बद्री पटेल, राकेश पटेल और अवधपाल पटेल ने बताया कि रवि भैया एक नेकदिल और मिलनसार व्यक्ति हैं, लेकिन सम्मान और प्रतिष्ठा की बात आने पर वे पीछे नहीं हटते।
पड़ोसी गुलाब सिंह ने बताया कि रवि शंकर सिंह का जन्म भगवान शिव की विशेष मान्यता से हुआ था। उनके पिता ने करीब 42 वर्ष पहले शिव मंदिर का निर्माण करवाया था, और घर के पीछे करीब 30 वर्ष पहले मां दुर्गा के मंदिर की स्थापना भी कराई थी। परिवार की यह धार्मिक और सामाजिक विरासत आज भी रवि शंकर सिंह के माध्यम से आगे बढ़ रही है।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822