बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश राज्यपाल कोटे से विधान परिषद सदस्य मनोनीत किए गए। 6 अगस्त को लेंगे MLC पद की शपथ।
कंचन क्रांति ब्यूरो, पटना।
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद का सदस्य (MLC) मनोनीत कर दिया गया है। कैबिनेट की अनुशंसा के बाद राजभवन ने उनके मनोनयन पर मुहर लगा दी है। उनका यह कार्यकाल 16 मार्च 2027 तक रहेगा। इस मनोनयन के साथ ही उनके मंत्री पद को लेकर बना संवैधानिक संकट भी समाप्त हो गया है। विधान परिषद सचिवालय की ओर से 6 अगस्त को उनके शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दरअसल, बिना किसी सदन का सदस्य बने दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर बने रहने की समय-सीमा पूरी होने को लेकर कानूनी विवाद स्थिति बन गई थी, जिस पर उच्चतम न्यायालय ने भी राज्य सरकार से जवाब तलब किया था। इसके समाधान के लिए भाजपा नेता देवेश कुमार ने अपनी सीट से इस्तीफा दिया, जिसके बाद यह रास्ता साफ हुआ।
रालोमो अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे के विधान परिषद सदस्य बनने पर एनडीए के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने संवैधानिक प्रक्रिया के तहत इस विषय का सर्वसम्मत हल निकाल लिया है।
............................................................................................
Bihar News, Deepak Prakash MLC, Upendra Kushwaha, Bihar Legislative Council, Panchayati Raj Minister Bihar, NDA Bihar News
