बिहार विधान परिषद के नवमनोनीत सदस्य दीपक प्रकाश ने शपथ ग्रहण की। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

पटना: बिहार विधान परिषद के नवमनोनीत सदस्य दीपक प्रकाश ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधान परिषद वेश्म में आयोजित एक गरिमामय समारोह में विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधान परिषद के उपसभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय, राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा और लेशी सिंह सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

………………………………………………………………

 

दीपक प्रकाश शपथ ग्रहण, बिहार विधान परिषद, अवधेश नारायण सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, बिहार राजनीति