देवघर में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद व जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल आकोईजम पर छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों को लेकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। भाजपा ने सांसद की बर्खास्तगी व फांसी की मांग की।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को देवघर में कांग्रेस के सांसद सह जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल आकोईजम के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जेएनयू की छात्राओं के साथ कथित यौन शोषण के आरोपों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक से विरोध मार्च निकाला, जो उपायुक्त कार्यालय (समाहरणालय) पहुंचकर धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष विजया सिंह ने की।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री रीता चौरसिया ने कहा कि कांग्रेस सांसद व प्रोफेसर बिमोल पर जेएनयू की 11 छात्राओं के साथ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसकी पुष्टि जेएनयू प्रशासन द्वारा भी की जा चुकी है और उन्हें संस्थान से बर्खास्त किया गया है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी ने अब तक अपने सांसद के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए हैं; उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वे पीड़ित छात्राओं के साथ हैं या आरोपी सांसद के साथ।
वहीं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजया सिंह ने कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी और उनकी पार्टी आज देश की बेटियों पर हो रहे अत्याचारों पर मौन है। जब महिलाओं के मान-सम्मान की बात आती है, तो कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ जाता है। उन्होंने मांग की कि आरोपी कांग्रेसी सांसद को तुरंत संसद और पार्टी से बर्खास्त किया जाए तथा न्याय की रक्षा के लिए सख्त से सख्त सजा दी जाए।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, संजीव जजवाड़े, संजय यादव, सुलोचना देवी, अलका सोनी, कुसुम सिंह, संध्या कुमारी, सावित्री देवी, मुन्नी देवी, शांति देवी, बीना मंडल, पुनीता सिंह, सुनीता बरनवाल, अमृता कुमारी, फूलन देवी, बसंती देवी, पप्पू यादव, पंकज सिंह भदौरिया, मुकेश पाठक, मनोज मिश्रा, सचिन सुल्तानिया, संतोष उपाध्याय, आशीष दुबे, बाबूलाल मरांडी, सौरभ कश्यप, सोनाधारी झा, रमेश राय, निरंजन देव, सुमित रवानी, काशी मंडल, सुनील यादव, मोहन कुमार, मनोहर चौधरी, हरिओम शरण, अनूप भैया, संतोष सिंह, सुनील मंडल, उमाशंकर प्रजापति, भूषण सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।