प्रतीकात्मक तस्वीर


कोडरमा-गिरिडीह रेललाइन पर लोचनपुर के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोचनपुर के समीप शुक्रवार की सुबह कोडरमा-गिरिडीह रेललाइन पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिसके बाद मामले की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जब लोचनपुर के स्थानीय लोग रेलवे लाइन की तरफ गए, तो उन्होंने पटरी के किनारे एक युवक को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी कोडरमा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और पहचान तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया है।

फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों और अन्य थानों की मदद से युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। मौत ट्रेन से गिरने या कटने के कारण हुई है या फिर मामला कुछ और है, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।


सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

Mobile- 8987259822