नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है। एक महीने से अधिक समय से लगातार प्रदर्शन कर रहे दीपके को बुखार हो गया है। स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए आराम की आवश्यकता जताई है।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे आंदोलन और लगातार सक्रिय रहने के कारण उनकी तबीयत प्रभावित हुई है। बुखार आने के बाद उन्होंने चिकित्सकीय सलाह के अनुसार कुछ समय आराम करने का फैसला किया है।
पार्टी के सूत्रों के अनुसार, अभिजीत दीपके फिलहाल स्वास्थ्य लाभ पर ध्यान देंगे। हालांकि, उन्होंने आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि स्वास्थ्य में सुधार होते ही वह फिर से सक्रिय रूप से प्रदर्शन में शामिल होंगे।
फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
