कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने झारखंड में जारी छात्र आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है। संभाजीनगर बैठक से पहले उन्होंने जल्द झारखंड जाने की बात कही।

मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने छात्रों के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर उठ रही मांगों को स्वीकार करते हुए दीपके ने स्पष्ट किया कि वे जल्द ही झारखंड पहुंचकर आंदोलनकारी छात्रों से मिलेंगे और उनके साथ खड़े होंगे।

छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी की भविष्य की रणनीति को लेकर आयोजित बैठक से पहले पत्रकारों से बात करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि सीजेपी छात्रों की हर जायज मांग का समर्थन करती है। उन्होंने बताया कि झारखंड जाने से पहले उन्होंने फोन पर आंदोलनकारियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा भी लिया है। हालांकि, अपने झारखंड दौरे की निश्चित तिथि और खुद अनशन पर बैठने के सवाल पर उन्होंने फिलहाल पत्ते नहीं खोले हैं।

.................................................................................................

अभिजीत दीपके, कॉकरोच जनता पार्टी, सीजेपी छात्र आंदोलन, झारखंड छात्र आंदोलन, संभाजीनगर सीजेपी बैठक, Abhijeet Dipke CJP Jharkhand