लखनऊ में कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत बीकेटी और मध्य विधानसभा में बैठकें हुईं। पूर्व सांसद अमी याग्निक और पी.एल. पुनिया ने बूथ मजबूत करने का आह्वान किया।

 

रविशंकर सिंह, रायबरेली/लखनऊ।

 

कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत लखनऊ जिले में दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में केंद्रीय पर्यवेक्षक और गुजरात की पूर्व राज्यसभा सांसद अमी याग्निक, पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया तथा प्रदेश सचिव व पर्यवेक्षक अतुल सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

पहली बैठक बक्शी का तालाब (BKT) ब्लॉक स्थित श्री रेस्टोरेंट में लखनऊ जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा जनहित में कानून बनाए हैं और पार्टी को फिर से जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता है।

दूसरी बैठक 174 मध्य विधानसभा क्षेत्र में अमित त्यागी द्वारा आयोजित की गई। इस दौरान एआईसीसी सदस्य अमी याग्निक और अतुल सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार जनहित की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी सफलता का मूल मंत्र देते हुए 'बूथ जीता, चुनाव जीता' का नारा दिया और हर बूथ को मजबूत करने के निर्देश दिए।

 

इन बैठकों में महिला नेता प्रिया गोस्वामी, निरन सिंह, विमला देवी, यूथ प्रदेश सचिव चांद जिब्राइल, बुजुर्ग नेता महिपाल यादव, उबैद, इरफान रैनी, तीर्थराज मिश्रा, साधना मिश्रा और प्रशांत कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


..............................................................................

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822