देवघर के रंगा मोड़ स्थित परिणाम वाटिका में अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा ने नि:शुल्क बोल बम सेवा शिविर का किया भव्य उद्घाटन। कांवड़ियों के लिए दवा, शरबत व जल की व्यवस्था।

विकास कुमार, देवघर।

अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के तत्वावधान में रंगा मोड़ स्थित परिणाम वाटिका में रविवार को नि:शुल्क बोल बम सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन किया गया। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी मेला के अवसर पर कांवड़ियों की सेवा के लिए यह पहल की गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुंबई (महाराष्ट्र) के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार साह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष राजेश साह, संरक्षक शंकर साह एवं युवा अध्यक्ष राजीव रंजन छोटू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

श्रद्धालुओं को प्रतिदिन मिलेंगी सुविधाएं

आयोजकों ने बताया कि इस सेवा शिविर के माध्यम से प्रतिदिन हजारों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को नि:शुल्क सेवाएं दी जाएंगी। शिविर में कांवरियों के लिए ठंडा शरबत, शुद्ध पेयजल, नींबू पानी, फ्रूटी, मिठाई एवं प्राथमिक स्वास्थ्य रक्षा के लिए आवश्यक दवाइयों के वितरण की व्यवस्था की गई है।

उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार गुप्ता, महिला अध्यक्ष रितु गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री अजीत कुमार साह, कोषाध्यक्ष गणेश साह, संजय कुमार साह, राजेश कुमार पालोजोरी, अलका कुमारी, रमाकांत साह, संजय साह रोहिणी, रघुनाथ साह, नकुल साह, नागेंद्र साह, मनोज कुमार बच्चन, अनूप लाल साह, वार्ड पार्षद अनूप बरनवाल, धर्मेंद्र साह, महेश साह, अमित कुमार साह, आदित्य कुमार गुप्ता, मनोज प्रसाद साह, सोहन साह और रवि केशरी सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

……………………………………………………………………..

देवघर न्यूज, बोल बम सेवा शिविर, अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा, श्रावणी मेला देवघर, रंगा मोड़ देवघर, देवघर कांवड़ सेवा, Deoghar News