बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण के 18 दानपात्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। गिनती में 23.74 लाख रुपये भारतीय मुद्रा सहित नेपाली, भूटानी व अन्य विदेशी मुद्राएं प्राप्त हुईं।
देवघर।
बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपात्रों को प्रशासनिक देखरेख और कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। दानपात्रों से निकली राशि की पारदर्शी तरीके से गिनती की गई, जिसमें लाखों रुपये की नकदी के साथ-साथ कई देशों की विदेशी मुद्राएं भी प्राप्त हुई हैं।
देवघर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि गुरुवार (6 अगस्त 2026) को मंदिर प्रांगण में स्थापित कुल 18 दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की मौजूदगी में खोला गया। दानपात्रों से निकाली गई राशि को सुरक्षा के बीच मंदिर के प्रशासनिक भवन में लाया गया, जहां गणना कार्य संपन्न हुआ।
दानपात्रों से प्राप्त राशि का विवरण:

भारतीय मुद्रा: 23,74,434 रुपये
नेपाली रुपया: 8,955
भूटानी नगुल्ट्रम: 31
गुयाना डॉलर: 1,500
यूएई दिरहम: 50
थाईलैंड बाहत: 100
प्रशासन के अनुसार, श्रावणी मेले के दौरान बाबा धाम पहुंचने वाले श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार दानपात्र में चढ़ावा चढ़ाते हैं। दान राशि की पारदर्शी प्रक्रिया के तहत गिनती कर उसे मंदिर के आधिकारिक खाते में जमा करा दिया गया है।
..........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822
