देवघर बाबा मंदिर में नगर भाजपा ने गुरु पूर्णिमा व संत रविदास जयंती पर सरदार पंडा और आचार्यों को सम्मानित किया। साथ ही 'समरसता संकल्प अभियान' की शुरुआत की।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
गुरु पूर्णिमा और संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को नगर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा मंदिर में दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा सरदार पंडा, पुजारियों, आचार्यों एवं गुरुजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने बाबा मंदिर के सरदार पंडा को अंगवस्त्रम भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने लोक-कल्याण एवं समाज में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान' की शुरुआत

पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने बताया कि 'श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक निरंतर चलाया जाएगा।
इस दीर्घकालिक अभियान के तहत मुख्य रूप से छह प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:
समरसता दीप अभियान, कलश वंदन अभियान, संत संपर्क कार्यक्रम, समरसता यात्रा, छात्र संपर्क अभियान और सामाजिक समरसता कार्यक्रम
नगर अध्यक्ष ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें रिंकू सिंह, नीरज ठाकुर, दीनबंधु परिहस्त, पायल देवी, अशोक मोहली, प्रवीण तिवारी, कुमार अभिषेक, दिलराज कुमार समेत कई अन्य लोग शामिल थे।
………………………………………………………………………………
देवघर समाचार, बाबा मंदिर देवघर, सरदार पंडा देवघर, गुरु पूर्णिमा देवघर, संत रविदास जयंती, सोनाधारी झा, भाजपा समरसता संकल्प अभियान, देवघर न्यूज़
