देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में 18 दानपात्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। दानपात्रों से 22.88 लाख रुपये नकद समेत नेपाली और भूटानी मुद्रा भी प्राप्त हुई।
देवघर । बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। दानपात्रों से कुल 22,88,605 रुपये नकद प्राप्त हुए। इसके अलावा भारतीय मुद्रा के साथ-साथ श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप चढ़ाए गए 11,610 नेपाली रुपये और 66 भूटानी मुद्रा भी निकली।
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि पारदर्शी व्यवस्था और कड़ी सुरक्षा के बीच दानपात्रों को खोलकर राशि की गिनती कराई गई। दानपात्रों से निकली पूरी राशि को गिनती और लेखा-जोखा के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया था।
...................................................................................
Deoghar Baba Baidyanath Mandir Hundi Donation, Deoghar Temple Danpatra Opening, Sravani Mela Deoghar Temple Income, Deoghar News, देवघर बाबा मंदिर दानपात्र, बैद्यनाथ धाम दान आय
