देवघर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन। डीसी को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन। पढ़ें पूरी खबर

तरुण कुमार कंचन, देवघर। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देवघर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने टॉवर चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप से पैदल मार्च निकाला और अंबेडकर चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचे, जहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन देवघर के उपायुक्त (DC) सौरभ कुमार भुवानिया को सौंपा गया।

 देवघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र दास की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनावों में कथित तौर पर गड़बड़ी कर भाजपा को सरकार बनाने में मदद की है। कांग्रेस नेताओं ने इसे देशद्रोह का मामला बताते हुए नैतिक आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ज्ञापन के माध्यम से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछले दस महीनों के दौरान निर्वाचन आयुक्तों द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त से संबंधित निर्णयों पर 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज किए जाने के बाद भी उसका संज्ञान नहीं लिया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची में किए जा रहे बदलावों की पारदर्शी समीक्षा की मांग की गई, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम अनुचित रूप से प्रभावित न हो। विज्ञप्ति में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने की अपील की गई।

रआज के विरोध प्रदर्शन और पैदल मार्च में जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास, प्रदेश प्रवक्ता अवधेश प्रजापति, जिला महासचिव राजेश बरनवाल, गणेश दास, दीपक सिंह राजपूत, पंजाबी रावत, मक़सूद आलम, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, संजीव झा, ओबीसी जिला अध्यक्ष विकास रावत, संजीव चौधरी, प्रियांशु कुमार, गोलू सिंह, मीणा तुरी, अंकुश केसरी, प्रदीप नटराज, मुकेश कुमार, मोना कुमारी, अंकिता कुमारी, कुमार बिनायक केसरी, कुमार बाबा, अमित कुमार पांडे, अमर कुमार यादव, नजाबुल अंसारी, अजय कृष्णा भारती, सुनील महतो, राकेश जायसवाल, अश्विनी कुमार सिंह, आनंद मंगल, राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव, लालू महतो, प्रमोद कुमार यादव, चंदन कुमार, रूपेश सिंह, गीता देवी, काजल कुमारी, सफोला देवी, सनी देवी, राधा पाल, उगन पंडित सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

...........................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822