देवघर पुलिस ने करौं थाना क्षेत्र के अंबा-टीला जंगल में छापेमारी कर फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पास से 9 मोबाइल और 10 सिम बरामद। पढ़ें पूरी खबर
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक देवघर, प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार और पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 4 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 सितंबर 2026 को करौं थाना क्षेत्र के अंबा-टीला जंगल में की गई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करौं थाना क्षेत्र के अंबा-टीला जंगल में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी बैठकर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ये अपराधी खुद को Flipkart, Amazon, Google PhonePe और Airtel Payment Bank का फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करते थे।
फर्जी Google Pay, PhonePe और Airtel Payment Bank के पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर ठगी करता था। इसके अलावा PM Kisan Yojana, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर खाता खाली कर देते हैं। ये लोग खुद को एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बताकर एयरटेल थैंक्स ऐप (Airtel Thanks App) के जरिए कार्ड बंद होने का झांसा देना और उसे पुनः चालू करने के नाम पर ठगी करना इन सबों का काम था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिन 4 साइबर अपराधकर्मियों को दबोचा है, उनकी पहचान कन्हैया कुमार दास (उम्र करीब 18 वर्ष), पिता - उमेश दास, साकिन - केन्दुआटांड, थाना - मारगोमुंडा, जिला - देवघर। रूपलाल कुमार पोद्दार (उम्र करीब 29 वर्ष), पिता - अर्जुन पोद्दार, साकिन - जागाडीह, थाना - करौं, जिला - देवघर। इसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, ये देवघर साइबर थाना कांड संख्या-152/2017 में शामिल रहे हैं। मो० सलीम अंसारी (उम्र करीब 26 वर्ष), पिता - स्व० केला मियां, साकिन - दुधानी, थाना - मारगोमुंडा, जिला - देवघर। समीर कुमार दास (उम्र करीब 19 वर्ष), पिता - उमेश दास, साकिन - केन्दुआटांड, थाना - मारगोमुंडा, जिला - देवघर।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले 9 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में इन मोबाइलों और सिम कार्डों की साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
इस सफल छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक नागेंद्र कुमार सिन्हा (साइबर थाना, देवघर), पुलिस अबर निरीक्षक सह करौं थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती तथा अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। देवघर पुलिस लगातार आम जनता से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें और साइबर ठगी से सतर्क रहें।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822
।