देवघर-जसीडीह मार्ग स्थित दामोदर ग्राम इस्कॉन मंदिर में नंदोत्सव और श्रील प्रभुपाद जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंगल आरती, 108 भोग, पुष्प अभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिनभर महाप्रसाद वितरित किया गया।

 

कंचन क्रांति न्यूज, जसीडीह (देवघर)।

 देवघर-जसीडीह मुख्य मार्ग स्थित रोहिणी मोड़ के समीप दामोदर ग्राम इस्कॉन मंदिर प्रांगण में नंदोत्सव और इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया।

 

सुबह 6:00 बजे मंगल आरती से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद 8:00 बजे गुरु पूजा और 8:30 बजे श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के दौरान इस्कॉन के प्रमुख श्रीनिवास गोपाल दास प्रभु ने बताया कि भाद्रपद मास की नवमी तिथि (जन्माष्टमी के अगले दिन) को नंदोत्सव मनाया जाता है। इस दिन वृंदावन वासियों को नंद बाबा और माता यशोदा के घर पुत्र रत्न की प्राप्ति का समाचार मिला था, जिसकी बधाई देने के लिए पूरा ब्रज नंदबाबा के घर उमड़ पड़ा था।

 

दिनभर चले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम

सुबह 9:30 बजे: श्रील प्रभुपाद महिमा कीर्तन।

पूर्वाह्न 11:45 बजे: भव्य पुष्प अभिषेक।

दोपहर 12:00 बजे: भगवान को 108 व्यंजनों का महाभोग समर्पित किया जाएगा।

दोपहर 12:30 बजे से: महाप्रसाद का वितरण शुरू होगा, जो रात 8:30 बजे तक निरंतर चलता रहेगा।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और केक कटिंग

शाम 4:30 बजे से भजन-कीर्तन की मधुर स्वरलहरियों के साथ माहौल भक्तिमय कार्यक्रम होंगे। शाम 5:00 बजे से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शास्त्रीय संगीत, मनमोहक भजन, नृत्य और नाटक की शानदार प्रस्तुतियां होंगी। अंत में रात 8:30 बजे इस्कॉन संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद की जयंती पर केक काटा जाएगा, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन की घोषणा होगी।

 .............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822